Menu bar

New Releasing soon...my new novel कंपू 007..a topper's tale कंपू 007...a topper's tale
New इस ब्लॉग के पोस्ट को मीडिया में देखने के लिये MORE menu के Milestone पर क्लिक करें..

Saturday, February 25, 2017

कविता - मेरी ज़िन्दगी

अंकुर पटेल 
इस ब्लॉग पर निरंतर अपनी लेखन कला का परिचय देते रहने वाले बहुमुखी प्रतिभा के धनी अंकुर पटेल की लिखी नयी कविता "मेरी ज़िन्दगी"....



मेरी ज़िन्दगी
कल्पना के तार को
एक नया श्रृंगार दो
जग के हर प्राणी को
nitendra,speaks,blog,kavita,stories,hindi kahaniyan

तुम राम जैसा प्यार दो।
               अल्पना के द्वार से
               स्नेह से पुकार के
                आकाश से स्वर्ग को
                 तुम धरती पर उतार दो।
ज़िन्दगी के साज को
स्वरों की आवाज़ को
संगीत से संवार कर
गीत सा निखार दो।
                    पलकों से निकले अश्रु को
                    मोतियों का नाम दो
                      बढ़कर आगे से तुम
                     इन मोतियों को थाम लो
आओ मेरी ज़िंदगी को
एक नया आयाम दो
प्यार के बदले में तुम
मुझे प्यार का प्रतिदान दो।


- "अंकुर पटेल"
Student, B.Sc. (H), Physics,
Deen Dayal Upadhyaya Colege, Delhi




(यह कविता e-mail द्वारा प्राप्त | यदि आपके पास भी है कोई ऐसी ही कविता, ग़ज़ल, कहानी या लेखन से जुड़ा कुछ और तो भेज दें e-mail id nitendraverma@gmail.com पर | )

2 comments: